Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का बयान स्वागत योग्य-मूलचंद अग्रवाल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार पर चोट अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने भ्रष्टाचार गड़बड़ी और अव्यवस्था पर अधिकारियों को स्पष्ट रूप से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है वह स्वागत योग्य कदम है।
                     लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना अकेले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काम नहीं है।बल्कि हर एक व्यक्ति को जो जहां रह रहा है वहां उसको भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी उनके भ्रष्टाचार को उजागर करना होगा और आम जनता को न्याय दिलाने का कार्य करना होगा। 
                    उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि सरकारी पैसे का बंदरबांट किसी से छुपा नहीं है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग में भी भ्रष्टाचार की बू आती है वहां भी लेनदेन कर इसकी जमीन उसके नाम लिखते हैं कानून का जामा पहनाकर।
                    लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार,केंद्र सरकार, विधायक, सांसद ग्राम विकास, आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाओं के लिए राशि देते हैं।लेकिन देखा जाता है कि सरपंच,सचिव, रोजगार सहायक, इंजीनियर सभी मिलकर धन राशि का बंदरबांट करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखते जिसका आए दिन समाचार पत्रों में समाचार सुर्खियों में बना रहता है। 
                          उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपेक्षा के अनुरूप जनता को ठोस तरीके से एकजुट होकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठानी होगी,आम जनता को न्याय दिलाना होगा तो निश्चित ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप भ्रष्टाचार को अमलीजामा पहनाने वाले अधिकारी और कर्मचारी का नपना तय हो जाएगा।उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भ्रष्टाचार के विरुद्ध ग्रामीण भारत नामक एक पार्टी बनाई है।जिसमें आम जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होंने आम नागरिकों से उनकी पार्टी में सहयोग की अपेक्षा की है।

Post a Comment

0 Comments