Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

5 सूत्री मांगों को लेकर मंडलम कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कार्यवाही करें अन्यथा 14 को धरना प्रदर्शन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मंडलम कांग्रेस कमेटी गोरसी अनूपपुर के कांग्रेस जनों ने मिलकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को 5 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।एवं निवेदन किया कि 14 नवंबर के पहले कार्यवाही की जाए अन्यथा 14 नवंबर को तहसील जैतहरी के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।
                  मण्डलम कांग्रेस पार्टी गोरसी द्वारा जनहित में मांग की है कि ग्राम मानिकपुर धान उपार्जन केन्द्र में गत वर्ष अकांक्षा स्व सहायता समूह गोरसी के प्रबंधक दुर्गा राठौर द्वारा किसानों से की गई लूट की शिकायत पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।सिवनी सेमरवार मार्ग जो गतवर्ष बना था बनते ही टूटने लगा पूरी सड़क भ्रष्टाचार की बली चढ़कर टूटने की कगार पर आ गई जिस पर कार्रवाई की जाए।तिपानांचल क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा, जिला जनपद के अधिकारियों के दबाव से कराये जा रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाये जाने एवं जाँच कराकर दोषी जनो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।देश में बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी पर लगाम लगाये जाने एवं तिपान क्षेत्र के निर्माणाधीन समस्त कार्यों की पूर्ण कराए जाने की मांग की गई।
                    मंडलम कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की है कि ज्ञापन में दिए गए पाँच बिन्दुओं को गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए अतिशीघ्र कार्यवाही की जाए।अन्यथा कांग्रेस पार्टी संगठन दिनॉक 14/11/2022 दिन सोमवार को दोपहर 12  बजे से तहसील कार्यालय जैतहरी के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
                   इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष गोरसी गोविंद प्रसाद राठौर,प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश सिंह,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम खेलावन राठौर,जीवेद्र सिंह, कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे,पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी,श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूरा यादव,पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी,रामसुंदर शर्मा,नजीर भाई,जाकिर भाई आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments