Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई प्रोत्साहन राशि की प्रथम किश्‍त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 अंतर्गत प्रदेश के 1477 लाडलियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि 25 हजार की प्रथम किश्‍त 12 हजार 500 का अंतरण उनके खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन से किया गया। इस कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए जिला मुख्यालय स्थित शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण में व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।अपरान्ह 02.30 बजे से आयोजित लाईव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                          कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका सिंह, आत्मा गवर्निंग बोर्ड की सदस्य रश्मि खरे,सिद्धार्थ शिव सिंह,जीतेन्द्र सोनी, शिवरतन वर्मा, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते, सहायक संचालक मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में हितग्राही,लाडली लक्ष्मी बेटियां तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नागरिक आदि उपस्थित थे। 
        जिला स्तरीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 2 लाडली लक्ष्मी बालिकाएं जो कॉलेज में प्रवेश प्राप्त की हैं। उन्हें प्रोत्साहन राशि 25 हजार की प्रथम किश्‍त के रूप में 12 हजार 500 राशि के अंतरण का सांकेतिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सोशल मीडिया के यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर भी किया गया था। जिसका अनुश्रवण जिलेभर में लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित परिवारों के साथ ही जिलेवासियों द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments