Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शासकीय हाई स्कूल दुलहरा में आपदा प्रबंधन जनजागरुकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) शासकीय हाई स्कूल दुलहरा में जे.पी. उइके डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल दुलहरा में आपदा प्रबंधन के संबंध में जागरूकता एवं डेमो मापड्रिल किया गया।आपदा प्रबंधन के अंतर्गत प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के संबंध में भूकंप,सूखा,बाढ़, आगजनी से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही घायल व्यक्ति के उपचार हेतु उपचार हेतु उपचार केन्द्र ले जाने के लिए विभिन्न उपायों के बारे में बतलाया गया।
         सीपीआर,घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिसाव से बचाव, हार्ट अटैक से प्रभावित व्यक्ति के बचाव,मटका, बाटल, ड्रम के माध्यम से डूबते हुए व्यक्ति के बचाव के तरीके पर बहुत ही सार्थक एवं सारगर्भित जानकारी टीम के द्वारा दी गई।
            प्रशिक्षण टीम में रामनरेश भवेदी (प्लाटून कमांडर), मुनालाल रविदास (नायक), धनसिंह (सैनिक), सुनील सिंह सैनिक, अनुज सिंह सैनिक, भूपेंद्र सिंह, लोकपाल सिंह, बालेन्द्र द्विवेदी, रामेश्वर सिंह, संजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, रामभरोसे सिंह शामिल रहे। 
            कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत दुलहरा के सरपंच रामचरण, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज पटेल, प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक आर.बी.प्रजापति, शिक्षक नरेन्द्र पटेल, पी.एल. साहू, एम.के.नामदेव, अनुराधा चतुर्वेदी, आरती पाठक, ऊषा किरण मिंज, अंजनी रौतिया,शमीम खान, हेमंती खेस्स, सेलिना बरवा, लालसिंह राठौर, विनीत पटेल, शैलेन्द्र कहार, निलेश द्विवेदी,गांव के अभिभावकों के साथ सभी बच्चे उपस्थित रहे।अंत में समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन नरेन्द्र पटेल शिक्षक के द्वारा किया गया

Post a Comment

0 Comments