Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्री कबड्डी लीग प्रतियोगिता कंचनपुर में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के मुख्य अतिथि में संपन्न


अनूपपुर (ब्यूरो)पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर में आयोजित प्री कबड्डी लीग प्रतियोगिता पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के मुख्य अतिथि मैं संपन्न हुई। सर्वप्रथम विधायक पुष्पराजगढ़ ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच शुभारंभ कराए जाने की घोषणा की।प्रतियोगिता में प्रथम विजेता छत्तीसगढ़ सिंहपुर, द्वितीय विजेता मेजवानी कर रहे टीम कंचनपुर एवं तृतीय विजेता खेतगाव रही।विधायक जी के द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल अपने जीवन में खेल में बिताए हुए यही पल है जो हमेशा सुखद अहसास कराते हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।विधायक जी के द्वारा इस सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।विधायक जी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कंचनपुर पहुंचे विधायक जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत,वंदन,अभिनंदन किया गया।इस दौरान उपस्थित विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को जी,जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह,भूनेशवरी सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी,सरपंच,पोषलाल सिंह,शयाम, हीरा सिंह टेकाम, कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को,मिथलेश सिंह नेताम,जनपद सदस्य एवं समस्त खिलाड़ी बंधू ग्राम वासियों की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रही।

Post a Comment

0 Comments