Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंदिया को मिला उमरिया जिले में प्रथम स्थान कलेक्टर की मेहनत रंग लाई

 

(अजय शुक्ला/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) स्वच्छता सर्वेक्षण में शहडोल एवं रीवा संभाग की 45 नगरीय निकायों में चंदिया को छठवां रैंक हासिल हुआ है एवं शहडोल संभाग की 16 नगरीय निकायों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।                    
                       इस आशय की जानकारी चंदिया के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने दैनिक समय के ब्यूरो अरविंद बियानी को देते हुए बताया की नगरपालिका परिषद् शहडोल एवं नगर पालिका परिषद् धनपुरी जैसे बड़े एवं संपन्न निकायो को ही हमसे बेहतर क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि उमरिया जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन से प्राप्त यह सफलता निश्चित ही बहुत ही महत्वपूर्ण है और नगर परिषद् चंदिया स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अभूतपूर्व परिणाम हासिल किया है।उन्होंने यह बताया कि नगर परिषद् चंदिया को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नेशनल रैंकिंग 56 प्राप्त हुई है। नगर परिषद् चंदिया को उमरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।जिले की अन्य नगरीय निकायों पाली, उमरिया एवं नौरोजाबाद को नेशनल रैंक क्रमशः 116,118 एवं 163 प्राप्त हुआ है।इसके अतिरिक्त चंदिया को प्रथम स्टार मिला है।संभाग की 16 नगरीय निकायों में मात्र नगर पालिका परिषद् धनपुरी नगरपालिका परिषद् शहडोल एवं नगर परिषद् चंदिया ही किसी भी प्रकार की स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल हो सके है।चंदिया नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद चंदिया वासियों ने कलेक्टर उमरिया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा की है जिनके कारण आज देश में चंदिया को स्थान मिल सका है और जिले में पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई।

Post a Comment

0 Comments