Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी की पुण्यतिथि पर अनूपपुर में जिपं.प्रीति सिंह अमरकंटक में फुंदेलाल सिंह हुए शामिल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा तिराहे पर लगी आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।जिला मुख्यालय सहित जिले भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके द्वारा देश में दिये गये योगदान को याद किया।
             अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने इंदिरा तिराहे पर बनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।उन्हों ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाया एवं महिलाओं के बराबरी को लेकर कई अहम फैसले भी लिए।बचपन से ही स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गईं।वह दृढ़ इच्छा शक्ति और पक्के इरादों वाली महिला थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में लगा दिया।उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई।हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया।
              प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय,भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद रियासतों का विलय कर श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया।इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनूपपुर ममता सिंह, चमेली पटेल, दीपा सिंह,गायत्री त्रिपाठी, देवबती राठौर, मंगली बैगा, पूर्व सरपंच शकुंतला राठौर, सबीहा राठौर, सत्येंद्र दुबे, आशीष त्रिपाठी, सुखलाल पटेल, राजकुमार शुक्ला, राजन राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष राम खेलावन राठौर, उमेश राय, जीवेन्द्र सिंह, मयंक त्रिपाठी, गुलाब पटेल, मनोज पटेल, दादू शुक्ला, नजीर अहमद, कमलेश पांडे, रवि भारती, राजनाथ सिंह, चंद्र भूषण त्रिपाठी, सहित अन्यग कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अमरकंटक में विधायक 
फुंदेलाल हुए शामिल


माॅ नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में पुष्पराजगढ़ विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को के गरिमापूर्ण उपस्थिति में देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी,देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।विधायक जी के द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों का अनुसरण किया गया। सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा माननीय विधायक जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,ज़िला कार्य. अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, नगर पालिका अध्यक्ष अमरकंटक पार्वती जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, पार्षद शक्ति शरण पांडे, पार्षद देवानंद खत्री,बिमला दूबे,जोहन चंद्रवंशी, देवेंद्र जैन,मडलम अध्यक्ष अमरकंटक श्याम लाल सेन,करपा सरपंच हीरा सिंह टेकाम,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र जैन, दमेहडी सरपंच,पोषलाल सिंह, श्याम, राम सजीवन गौतम, जिला उपाध्यक्ष सेवादल दोमल सिंह,ब्लाक अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी,पुरषोत्तम,सेवादल डा. एहसान अली, ब्लाक अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी,समतर सिंह मरावी,मडलम अध्यक्ष अमरकंटक श्याम लाल सेन, जगन सिंह,सुनीता बाई,मीनु सिंह,नीतू चौधरी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली,नंद कुमार बघेल,गुडडु जयसवाल एवं पुष्पराजगढ़ कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments