Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सहायक आयुक्त पी.एन.चतुर्वेदी को कलेक्टर ने किया भारमुक्त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग द्वारा अनूपपुर जिले के जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पी.एन.चतुर्वेदी को कार्यालय आयुक्त जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए स्थानांतरित किया गया है। आदेश के परिपालन में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सहायक आयुक्त पी.एन. चतुर्वेदी को 1 अक्टूबर 2022 का अपराह्न कार्यालय जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए भार मुक्त कर दिया है।एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ के परियोजना प्रशासक महेंद्र यादव को आगामी आदेश तक के लिए सहायक आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments