Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी बैठक 9 अक्टूबर को अनूपपुर में-राम नारायण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के सचिव राम नारायण पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन अनूपपुर में 19-20 नवम्बर 2022 को आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शायर गौहर रजा एवं उत्तर प्रदेश के आईपीएस कैडर के पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार विभूति नारायण राय जो प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष है तथा महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही इस अवसर पर 
मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील लेखकों के लगभग 150 प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे हैं और अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार और संस्कृति कर्मी भी अनूपपुर में आ रहे हैं।
         इस राज्य सम्मेलन में वर्तमान परिदृश्य में लेखकों के रचनात्मक दायित्व और चुनौतियां के संबंध में महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा।सम्मेलन के अवसर पर एक रैली निकाली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें।
             सम्मेलन में प्रसिद्ध चित्रकार मुकेश बिजौली एवं पंकज दीक्षित के कविता पोस्टर सहित प्रसिद्ध प्रकाशकों  के पुस्तक स्टाल भी लगाए जाएंगे जहां पर हिंदी साहित्य के चर्चित पुस्तकें भी पाठकों के क्रय करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।इस राज्य सम्मेलन के प्रभावी आयोजन का दायित्व अनूपपुर के साहित्यकार,पत्रकार और बौद्धिक जागरूक नागरिकों का  का हैं।
                  प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव राम नारायण पांडे ने विश्वास व्यक्त किया है कि हम सब एकजुट होकर इस राज्य सम्मेलन का प्रभावी आयोजन कर सकेंगे।
        इस राज्य सम्मेलन की तैयारियों हेतु एक विशेष बैठक  होटल गोविन्दम कलेक्ट्रेट रोड में दिनांक 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सायं 7 बजे आयोजित की गई है।उक्त बैठक में सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने एवं आयोजन समिति के गठन के उद्देश्य मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार कवि लेखक तरुण गुहा नियोगी जबलपुर से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।संघ के सचिव राम नारायण पांडे ने आमंत्रित नागरिकों से अपील और विशेष आग्रह किया है की इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments