Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिले के चारों ब्लॉकों में आयोजित होगा सामूहिक विवाह 25 को कोतमा से प्रारंभ

 

  (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जनपद पंचायत मुख्यालय कोतमा में 25 नवम्बर 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनपद पंचायत कोतमा, नगरपालिका परिषद बिजुरी, कोतमा तथा नगर परिषद डोला, डूमरकछार, बनगवॉ(राजनगर) क्षेत्र के पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा (अनूपपुर) में 01 दिसम्बर 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनपद पंचायत अनूपपुर,नगरपालिका परिषद पसान क्षेत्र के पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।नगरपालिका स्टेडियम अनूपपुर में 9 दिसम्बर 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनपद पंचायत जैतहरी, नगरपालिका परिषद अनूपपुर तथा नगर परिषद जैतहरी, बरगवां (अमलाई) क्षेत्र के पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।जनपद पंचायत मुख्यालय पुष्पराजगढ़ में 14 दिसम्बर 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़, नगर परिषद अमरकंटक क्षेत्र के पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।

Post a Comment

0 Comments