Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला महिला कांग्रेस अनूपपुर की कार्यकारी अध्यक्ष बनी ममता सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्षा सुश्री नेट्टा डिसूजा जी के अनुमोदन एवं माननीय कमलनाथ जी की सहमति से एवं अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के कुशल मार्गदर्शन में ममता सिंह ग्राम पो.धुरवासिन को जिला महिला कांग्रेस अनूपपुर की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त की है।
                      साथ ही उन्होंने अपनी नियुक्ति पत्र में लिखा है कि आशा है आप कांग्रेस की रीति-नीति तथा हमारी नेता कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत् कार्य करती रहेंगी।ममता सिंह के जिला महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments