(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश के खाद्य,नागरिक,आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने भाजपा कार्यालय अनूपपुर मे अनूपपुर जिले की नगर पालिका में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्वाचित होने पर जिला भाजपा कार्यालय में माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।अनूपपुर नगर पालिका से अध्यक्ष अंजूलिका शैलेंद्र सिंह, पसान नगरपालिका से अध्यक्ष राम अवध सिंह, अनूपपुर नगर पालिका से उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी व पार्षदों का स्वागत किया।इस दौरान खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि नगर विकास के लिए वह प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाएंगे और नगर विकास में किसी तरह धन की कमी आड़े नहीं आएगी जिसका सभी ने स्वागत किया।उन्होंने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सेवा करें और अपने क्षेत्र का विकास करें।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मो,संतोष अग्रवाल एडवोकेट, जीतेन्द्र सोनी, सिद्धार्थ शिव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, चंद्रिका द्विवेदी, राजा तिवारी, शैलेंद्र सिंह, प्रियम शुक्ला, आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments