(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर परिषद अमरकंटक के चुनाव परिणाम भाजपा के खाते में जाते-जाते कांग्रेस के खाते में चले गए। कांग्रेस के कम पार्षद होने के बाद भी अध्यक्ष कांग्रेस का चुना गया वहीं भाजपा से इस्तीफा दे चुके लेकिन कांग्रेस से समर्थित रज्जू सिंह नेताम उपाध्यक्ष चुन लिए गए।जहां नगर परिषद के अध्यक्ष कांग्रेस की वार्ड नंबर 11 की पार्षद पार्वती सिंह बनी वहीं उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित पार्षद जिन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया रज्जू सिंह नेताम निर्वाचित हुए। ज्ञातव्य हो कि अंतिम समय में भाजपा का साथ छोड़कर रज्जू सिंह नेताम ने कांग्रेस का साथ दिया जिसके परिणाम स्वरूप कांग्रेश के कम पार्षद होने के बाद भी अध्यक्ष पद पर सफलता प्राप्त की उपाध्यक्ष का पद भी भाजपा के खाते से चला गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को का यहां पर जादू चल गया।नगर परिषद के 15 वार्डों में 8 वार्ड पार्षद चुनकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी एवं कांग्रेस के 7 पार्षद चुनाव जीतकर दूसरे नंबर पर थे।लेकिन पता चला कि एक अनोखे घटनाक्रम में भाजपा के कुछ पार्षदों ने (जिनके खिलाफ रज्जू सिंह नेताम ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है थाने में)पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रज्जू नेताम का अपहरण कर दूसरे वार्ड पार्षद रोशन कुमार पनारिया को अध्यक्ष का दावेदार घोषित किया था।परिणाम यह हुआ कि किसी तरह रज्जू नेताम उनके चंगुल से बचकर अमरकंटक पहुंच गए।उन्होंने अमरकंटक पहुंचकर सबसे पहले जहां भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया और थाना अमरकंटक जाकर अपहरण की रिपोर्ट लिखाई एवं कार्रवाई की मांग की और उन्होंने कांग्रेस को सपोर्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।इस प्रकार कांग्रेस की पार्वती सिंह अमरकंटक नगर परिषद से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को की रणनीति निश्चित ही अमरकंटक नगर परिषद के चुनाव में काम आई वह स्वयं वहां पर लगे रहे और उन्होंने निर्णय भी ले लिया था की अमरकंटक नगर परिषद में कांग्रेस की परिषद काबिज कराना है और उन्होंने उसमें सफलता भी प्राप्त की।निरंतर वह पार्षदों से संपर्क बनाए हुए थे जिसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष का उन्होंने साथ प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की एवं अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी कराने में सफलता प्रदान कराई।अमरकंटक नगर परिषद के चुनाव परिणाम में कांग्रेस की पार्वती सिंह को 8 मत मिले जबकि भाजपा के अध्यक्ष पद के दावेदार रोशन कुमार पनारिया को 7 मत मिले इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रज्जू सिंह नेताम को 8 मत मिले जबकि भाजपा के उपाध्यक्ष पद के दावेदार दिनेश द्विवेदी को 7 मत मिले। इस तरह से अमरकंटक में जीती हुई बाजी को भारतीय जनता पार्टी को हारना पड़ा निश्चित ही संगठन की कमजोरी सबसे बड़ा कारण उभर कर सामने आया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के दिशानिर्देशानुसार जिले की पवित्र नगरी नगर परिषद अमरकंटक में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही निर्धारित तिथि व समय पर विधि अनुसार प्रारम्भ हुई।
नगर परिषद अमरकंटक हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ने पीठासीन अधिकारी व नायब तहसीलदार नीलेश धुर्वे ने सहायक पीठासीन अधिकारी बनाए गए थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के दिशानिर्देशानुसार जिले की पवित्र नगरी नगर परिषद अमरकंटक में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही निर्धारित तिथि व समय पर विधि अनुसार प्रारम्भ हुई।
नगर परिषद अमरकंटक हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ने पीठासीन अधिकारी व नायब तहसीलदार नीलेश धुर्वे ने सहायक पीठासीन अधिकारी बनाए गए थे।

0 Comments