(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रभारियों की घोषणा कर दी है।उन्होंने प्रभारियों से अपेक्षा की है कि अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु संबंधित नगर पालिका एवं नगर परिषद के ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनो से सहमति स्थापित करते हुये तत्काल प्रभाव से निर्धारित तिथियों में चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर कांग्रेस की परिषद बनवाने में सहयोग करें।
जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने अनूपपुर नगरपालिका के लिए रमेश सिंह एवं चंद्र भूषण त्रिपाठी, पसान राजेश जैन एवं रफी अहमद, डूमर कछार अशोक जेठानी एवं रामाश्रय यादव, डोला विकास सिंह यादव एवं अमित धनवार,बनगवा राजकुमार सिंह एवं रवि पांडे को कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रभारी नियुक्त किया है।

0 Comments