(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष का डायरेक्ट चुनाव नहीं होने से परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई है।अब चुनाव में पार्टी के प्रति वफादारी की स्थितियां पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।नगरपालिका अनूपपुर में 15 वार्ड पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 7,कांग्रेस के 3 एवं निर्दलीय 5 ।देखा जाए तो निर्दलीय 5 पार्षदों में 4 भाजपा समर्थित है जबकि 1 कांग्रेस समर्थित।लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर क्रॉस वोटिंग की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है।भारतीय जनता पार्टी जहां निर्वाचित होकर आए पार्षद में अध्यक्ष बनाना चाहती है वही कांग्रेस में केवल एक नाम डॉक्टर प्रवीण आशीष त्रिपाठी सुर्खियों में है।निर्दलीय पार्षदों से मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम लगातार संपर्क में बने हुए हैं।लेकिन आज दिनांक तक एक मतैन निर्णय नहीं हो पाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।धनपुरी नगरपालिका के चुनाव में जहां कांग्रेस की परिषद बनने की संभावना शत प्रतिशत थी वहां भारतीय जनता पार्टी का जादू चल गया और कांग्रेस की परिषद बनते बनते रह गई।अनूपपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदार भाजपा के सामने आ रहे हैं जिसमें प्रमुख रुप से अंजूलिका सिंह, संध्या राय, सुनीता बियानी, सोनाली तिवारी एवं कंचन सिंह प्रमुख नामों में से है।जबकि कांग्रेस में केवल 1 नाम डॉक्टर प्रवीण आशीष त्रिपाठी हैं।भाजपा अगर निर्वाचित पार्षदों में से अध्यक्ष का फैसला लेती है तो अन्य भाजपा पार्षद क्रास वोटिंग के मूड में दिखाई दे रहे हैं।पार्टी के प्रति वफादारी से उन्हें कोई लेना देना नहीं।भाजपा पार्षदों का कहना है कि चुनाव पार्षद बनने के लिए नहीं अध्यक्ष बनने के लिए लड़ा गया है।अगर यही बात रही आई तो निश्चित है की बनते बनते अनूपपुर में भी धनपुरी वाली स्थिति सामने आ जाएगी।आज की हालात में कम पार्षद होने के बाद भी कांग्रेश की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है।भाजपा की अंदरूनी लड़ाई काफी तेज हो चुकी है और पार्टी में अब संगठन के प्रति प्रेम लोगों में दिखना बंद हो गया है।लोगों का कहना है कि भाजपा का कांग्रेसी करण पहले ही हो चुका है।अब देखना है 24 घंटे के अंदर भारतीय जनता पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है और भाजपा के पार्षद कितना उस प्रत्याशी के प्रति अपनी भावना समर्पित करते हैं। यह 12 तारीख को पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा।

0 Comments