Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई गई।सद्भावना दिवस सभी भारतीयों के बीच शांति राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।सद्भावना दिवस राजीव गांधी के एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है जिसे उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया।जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के तत्वाधान में आयोजित सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर शुभ संकल्पों के दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि प्राचार्य अभिभावक व शिक्षकों द्वारा अर्पित की गई।

सामूहिक रूप से दिलाई 
गई सद्भावना की शपथ


राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने के उद्देश्य से विद्यालय परिवार के लगभग 600 लोगों ने सामूहिक रूप से सद्भावना शपथ की शपथ दिलाई गई। 

शिक्षा के क्षेत्र को आगे 
बढ़ाने में दिया योगदान


भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया। वर्ष 1986 में राजीव गांधी जी ने भारत में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की थी इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने समाज के ग्रामीण वर्ग के उत्थान के लिए 1986 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली नामक एक केंद्र सरकार-आधारित संस्था शुरू की थी जिसके तहत कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।

कविता,पाठ,भाषण
का भी हुआ आयोजन


तत्पश्चात कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्रा कहकशां परवीन, दीप्ति मरावी ने सद्भावना पर कविता पाठ किया। एवं दीपाली तिवारी व श्री शराफ के द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं व्यायाम शिक्षक कमलेश देवकते ने सद्भावना से सिद्धि के अध्यात्मिक मर्म को स्पष्ट किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.ए.के.शुक्ला ने भी इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया।विद्यालय की प्राचार्य कविता सिंह ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन दर्शन के बारे में बताते हुए उनकी दूरदर्शी सोच को स्पष्ट किया एवं अनुकरणीय बताया।इस अवसर उपस्थित अभिभावकों ने सद्भावना दिवस पर मानव व प्रकृति के लिए शुभ संकल्प शुभ भावनाओं के प्रकंपन फैलाकर प्रकृति का संरक्षण की पहल की। कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए प्रभारी बी.बी.दास द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार के.एल.महोबिया ने द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त अभिभावक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा 
को तराशने की है जरूत


सीधी जिले की नवोदय विद्यालय चुरहट की पूर्व छात्रा एवं वार्ड क्रमांक 13 की नव निर्वाचित जनपद सदस्य प्रतिभा पांडेय ने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव बताते हुये कहा की नवोदय विद्यालय में दाखिले के बाद शुरू में बच्चे डरे सहमे रहते है।उनका मन नही लगता परंतु धीरे धीरे विद्यालय ही परिवार की तरह लगने लगता है।यह विद्यालय एक ऐसा प्लेटफार्म जहा पढाई के साथ साथ खेल संगीत जैसी तमाम चीजे सीखने में एक नई दिशा एक नई पहचान मिलती है।प्रत्येक बच्चे में कोई ना कोई हुनर छिपी होती है जिसे सिर्फ तरासने की जरूरत है।और अपने उद्गार प्रकट करते हुये विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।

फलदार बृक्ष लगाकर 
सद्भावना का दिया संदेश


सद्भावना दिवस पर नवोदय विद्यालय की प्रचार्य सुश्री कविता सिंह द्वारा सद्भावना दिवस पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में फलदार बृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा-भरा करने और इन वृक्षों को पूर्ण  रूप से पोषित करने व पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments