Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

आजादी के अमृृत महोत्सव और स्वाधीनता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ शास.महाविद्यालय केशवाही में संपन्न

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) आजादी के अमृृत महोत्सव और स्वाधीनता दिवस के 76वें वर्षगांठ का पावन पर्व 15 अगस्त 2022 ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ पावस ऋतु के रिम-झिम फुहारो के मध्य शासकीय महाविद्यालय केशवाही में सम्पन्न हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.नीरज श्रीवास्तव ने राष्ट्रध्वज वंदन,अर्चन कर ध्वजारोहण किया।  
                     छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर,अमर शहीदो का पुण्य स्मरण करते हुए भारतमाता का जयघोष एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाये।इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, विक्रम सिंह,उपेन्द्र सिंह,ग्राम पंचायत केशवाही की सरपंच,महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जमुना प्रसाद नामदेव, राजकुमार गुप्ता,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह,योगेश प्रताप सिंह,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रामभुवन त्रिपाठी,चौकी प्रभारी कोमल अरझरिया, ए.एस.आई. आमोष रावलकर एवं महेष पटेल,उत्कर्श प्रताप सिंह,लक्ष्मण सोनी, शरीफ भाई एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय केशवाही से प्रारंभ होकर छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली नगर के विभिन्न संस्थानों, ग्राम पंचायत कार्यालय, आदिम जाति सेवा सहकारी, इंडियन बैेंक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा कन्या छात्रावास से होते हुए नगर भ्रमण करते हुये भारतमाता के जयघोष,स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाये।

Post a Comment

0 Comments