(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिले की नगर पालिका पसान एवं नई बनी नगर परिषद डूमर कछार,डोला में भाजपा का वर्चस्व छाया रहा तो वही नगर परिषद बनगवा में निर्दलीयों ने बाजी मारी। जबकि डूमर कछार में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।जिले की नगर पालिका और नगर परिषदों का परिणाम घोषित कर दिया गया है घोषित परिणाम इस प्रकार हैं-
नगर पालिका पसान
चुनाव परिणाम
चुनाव परिणाम
नगरीय निकाय पसान के वार्ड क्रमांक 1 से पूजा सिंह गोंड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से गीता यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से सविता सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 से विकास जायसवाल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 5 से सरोज लोधी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 6 से अलका जायसवाल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 7 से अजय ताराचंद्र यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से पुष्पा सिंह श्याम इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से सुशील कुमार (चुन्ना) भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 10 से चैनू इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से आफरीन बिलाल हुसैन इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से अब्दुल कलाम भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 13 से दीपक कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 14 से दीपाली साहू भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 15 से अर्चना कुमारी उर्फ अर्चना मुगेरिया भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 16 से शकुन पनिका भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 17 से राम अवध सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 18 से इन्द्रलाल केवट निर्दलीय विजय घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।
नगर परिषद डूमरकछार
चुनाव परिणाम
चुनाव परिणाम
नगरीय निकाय डूमरकछार के वार्ड क्रमांक 1 से चंदा देवी महरा भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 से बिजेन्द्र कुमार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से बिड्डू कृष्णानंद शर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से निर्भय नारायण राव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 से कु. कंचना मेहता भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से दिव्या मेहता भाजपा, वार्ड क्रमांक 7 से सविता यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से रवि सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से डॉ. महेश कुमार चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 से जितेन्द्र कुमार चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से श्री रंजीत कुमार वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से सुनील कुमार चौरसिया भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से रीता पालीवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से पारवती गोंड़ निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 15 से राकेश दीवान निर्दलीय विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।
नगर परिषद डोला
चुनाव परिणाम
चुनाव परिणाम
नगरीय निकाय डोला के वार्ड क्रमांक 1 से अवधेष कुमार राय निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से रुकमुन निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से पूनम महादेव भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 4 से प्रियंका सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 से माया शैलेश प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती रीनू कोल भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 7 से रविशंकर (छोट्टन) तिवारी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 8 से सिरवन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से पंकज दुबे शिवसेना, वार्ड क्रमांक 10 से संतोष सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से तेरसिया बाई भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 12 से गोविन्द प्रसाद प्रजापति इण्डियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 से जगदीश प्रसाद जायसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से प्रीति सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 15 से पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।
नगर परिषद बनगवॉ
चुनाव परिणाम
चुनाव परिणाम
नगरीय निकाय बनगवॉ (राजनगर) के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती पार्वती पनिका निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती राजकुमारी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 से श्रीमती ललई कोल भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती आशा जायसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती सरला सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती सविता देवी बृजेश निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती रीता कलषा भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 से श्री गिरजा प्रसाद विश्वकर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से श्री मनोज चंदेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती संगीता सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से श्री विकास प्रताप सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 12 से श्री समय लाल पटेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 से श्री प्रमोद कुमार शुक्ला निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से श्री यशवंत सिंह निर्दलीय एवं वार्ड क्रमांक 15 से श्री धनंजय सिंह कांग्रेस विजयी घोषित किए गए हैं। सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।

0 Comments