(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में नगर पालिका अनूपपुर के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है।एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने प्रमाण पत्र भी प्रदत्त कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर विजयश्री पाई है वहीं कांग्रेस को 3 सीटों पर विजयश्री मिली है।एवं 5 निर्दलीय पार्षद विजई हुए हैं।नगर पालिका के चुनाव परिणामों में वार्ड क्रमांक 1-निर्दलीय अंजूलिका शैलेंद्र सिंह विजई घोषित की गई हैं इन्हें 342 मत मिले, वही प्रतिद्वंदी भाजपा की विमला विष्णु सिंह राठौर को 277 मत मिले, इंद्रवती रामखेलावन राठौर 223, लक्ष्मी छत्रपाल राठौर 85, नोटा 7।वार्ड क्रमांक 2- भाजपा के संजय चौधरी उर्फ डॉक्टर को 512 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के पुरुषोत्तम चौधरी को 359 मत मिले, आकाश कुमार मोगरे 15,नोटा 3।वार्ड नंबर 3- निर्दलीय रियाज अहमद राजू विजई घोषित किए गए इन्हें 151 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के मोहम्मद जामीन को 142 मत मिले, सरबजीत कौर 116, अब्दुल हक अब्दुल्ला 126, अब्दुल आसिफ भारती 14, भगवती शुक्ला 10, चुन्नीलाल राठौर 108, मकबूल अहमद बाबर भाई 12, मोहम्मद रियाज अंसारी 3, प्यारी जायसवाल 6 ,शोएब अख्तर सिकंदर खान 24, नोटा 2 ।वार्ड क्रमांक 4-कांग्रेस के दीपक शुक्ला को विजई घोषित किया गया इन्हें 244 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के आदित्य प्रताप सिंह शुभम को 175 मत मिले, विकास कुमार खेमका 37, नोटा 2 ।वार्ड क्रमांक 5- भाजपा की संध्या राय विजय घोषित कि गई इन्हें 191 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय अंजू मनोज सोनी 133 मत मिले, सीमा मुन्नू नामदेव 113, नोटा 4।वार्ड क्रमांक 6- भाजपा के गणेश रौतेल विजई घोषित किए गए इन्हें 287 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामाधार बैगा को 157 मत मिले,नरेश पनिका 99, शिव प्रसाद कोल 40,नोटा 5।वार्ड क्रमांक 7-कांग्रेश की डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी विजई घोषित की गई इन्हें 372 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की सोनल मुरारी अग्रवाल को 306 मत मिले नोटा 6।वार्ड क्रमांक 8- कांग्रेस की रीनू गुड्डा सोनी विजई घोषित कि गई इन्हें 228 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय ताहिरा रियाज अहमद को 135 मत मिले, अफसाना बेगम 55 ,भारती शिवहरे 133, पल्लवी पूजा 38, नोटा 1।वार्ड क्रमांक 9-कांग्रेस के अनिल पटेल विजई घोषित किए गए इन्हें 390 मत मिले जबकि निर्दलीय जीवेंद्र सिंह को 226 मत मिले,अखिलेश सिंह एडवोकेट 209,अभिषेक त्रिपाठी शीलू 89,आदर्श दुबे 154, अर्चना राकेश अग्रवाल 21,मनोज कुमार दुबे 129, संजीव कुमार द्विवेदी एडवोकेट 189,नोटा 11।वार्ड क्रमांक 10-भाजपा की मुन्नीबाई कौल विजई घोषित कि गई इन्हें 569 मत मिले जबकि निर्दलीय सुरंजना पंचम सिंह धुर्वे को 400 मत मिले, रानू चंदन कोल 224, नोटा 19।वार्ड क्रमांक 11-भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह चंदेल विजई घोषित किए गए इन्हें 304 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के राकेश कुमार गुप्ता बबलू को 223 मत मिले, दीपक पटेल 212,जितेंद्र कुमार पांडे 39,मनमोहन तिवारी 69, प्रमोद कुमार सोनी 45, रमा मिश्रा 117, संदीप पटेल 7, सोनम वंशकार 11,सुजीत शुक्ला 16 ,नोटा 3।वार्ड क्रमांक 12-निर्दलीय सुनीता राधिका जयकिशन बियानी विजई घोषित की गई इन्हें 284 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की रेखा अभय पांडे को 260 मत मिले, सावित्री त्रिपाठी 16 नोटा 6।वार्ड क्रमांक 13- भाजपा की सोनाली पिंटू तिवारी विजई घोषित की गई इन्हें 508 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय पवित्रा सिंह को 375 मत मिले, सीमा कृष्णानंद द्विवेदी 97, पूजा शेष नारायण चतुर्वेदी 14, नोटा 3।वार्ड क्रमांक 14- निर्दलीय कंचन गजेंद्र सिंह विजई घोषित कि गई इन्हें 507 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रवीण ओम प्रकाश द्विवेदी को 407 मत मिले, पिंकी चंदन दहिया 74, कविता वर्मा 1, मुन्नी बाई कहार 13,शीला प्रेम कुमार विश्वकर्मा 14, नोटा 0।वार्ड क्रमांक 15- निर्दलीय सुभाष पटेल विजय घोषित किए गए इन्हें 252 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के संपत कुमार पटेल को 174 मत मिले, जितेंद्र सोनी 54, पुरुषोत्तम दास कुशवाहा 144, नोटा 11।इस तरह से भाजपा के 7 पार्षद कांग्रेस के 3 पार्षद एवं निर्दलीय 5 पार्षद विजई घोषित किए गए।

0 Comments