(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में नगर पालिका अनूपपुर के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर विजयश्री पाई है वहीं कांग्रेस को 3 सीटों पर विजयश्री मिली है। एवं 5 निर्दलीय पार्षद विजई हुए हैं।नगर पालिका के चुनाव परिणामों में वार्ड क्रमांक 1 निर्दलीय अंजूलिका शैलेंद्र सिंह विजई घोषित की गई हैं इन्हें 342 मत मिले, वही प्रतिद्वंदी भाजपा की विमला विष्णु सिंह राठौर को 277 मत मिले।वार्ड क्रमांक 2 भाजपा के संजय चौधरी उर्फ डॉक्टर को 512 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के पुरुषोत्तम चौधरी को 359 मत मिले।वार्ड नंबर 3 निर्दलीय रियाज अहमद राजू विजई घोषित किए गए इन्हें 151 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के मोहम्मद जामीन को 142 मत मिले।वार्ड क्रमांक 4 कांग्रेस के दीपक शुक्ला को विजई घोषित किया गया इन्हें 244 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के आदित्य प्रताप सिंह शुभम को 175 मत मिले।वार्ड क्रमांक 5 भाजपा की संध्या राय विजय घोषित कि गई इन्हें 191 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय अंजू मनोज सोनी 133 मत मिले।वार्ड क्रमांक 6 भाजपा के गणेश रौतेल विजई घोषित किए गए इन्हें 287 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामाधार बैगा को 157 मत मिले।वार्ड क्रमांक 7 कांग्रेश की डॉ प्रवीण आशीष त्रिपाठी विजई घोषित की गई इन्हें 372 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की सोनल मुरारी अग्रवाल को 306 मत मिले।वार्ड क्रमांक कांग्रेस की रीनू गुड्डा सोनी विजई घोषित कि गई इन्हें 228 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय ताहिरा रियाज अहमद को 135 मत मिले।वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के अनिल पटेल विजई घोषित किए गए इन्हें 390 मत मिले जबकि निर्दलीय जीवेंद्र सिंह को 226 मत मिले।वार्ड क्रमांक 10 भाजपा की मुन्नीबाई कौल विजई घोषित कि गई इन्हें 569 मत मिले जबकि निर्दलीय सुरंजना पंचम सिंह धुर्वे को 400 मत मिले।वार्ड क्रमांक 11 भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह चंदेल विजई घोषित किए गए इन्हें 304 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के राकेश कुमार गुप्ता बबलू को 223 मत मिले।वार्ड क्रमांक 12 निर्दलीय सुनीता राधिका जयकिशन बियानी विजई घोषित की गई इन्हें 284 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की रेखा अभय पांडे को 260 मत मिले।वार्ड क्रमांक 13 भाजपा की सोनाली पिंटू तिवारी विजई घोषित की गई इन्हें 508 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय पवित्रा सिंह को 375 मत मिले।वार्ड क्रमांक 14 निर्दलीय कंचन गजेंद्र सिंह विजई घोषित कि गई इन्हें 507 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रवीण ओम प्रकाश द्विवेदी को 407 मत मिले।वार्ड क्रमांक 15 निर्दलीय सुभाष पटेल विजय घोषित किए गए इन्हें 252 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के संपत कुमार पटेल को 174 मत मिले इस तरह से भाजपा के 7 पार्षद कांग्रेस के 3 पार्षद एवं निर्दलीय 5 पार्षद विजई घोषित किए गए।

0 Comments