(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर पालिका के चुनाव काफी वर्षों बाद संपन्न हुए।निर्वाचित भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय विजई पार्षदों ने अपनी टोली के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते गुलाल उड़ाते ढोल धमाकों पटाखों की गड़गड़ाहट के साथ जश्न मनाते हुए सभी वार्डों में आभार जुलूस निकाला। नगरपालिका अनूपपुर अध्यक्ष की सीट महिला की होने से महिलाओं का नगर पालिका की 8 सीटों पर वर्चस्व कायम हुआ।महिला सशक्तिकरण की दिशा में निश्चित ही एक अच्छा कदम अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र में देखने को मिलेगा।विजय प्रत्याशियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ जुलूस में सहभागिता निभाई।अपने अपने वार्ड वासियों का घर-घर जाकर आभार किया बड़ों से आशीर्वाद लिया एवं लोगों का मुंह मीठा करा कर अपनी जीत का जश्न मनाया।
कहते हैं कि 21वीं सदी में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण घोषित हुए नगरपालिका अनूपपुर के चुनाव के परिणाम में देखने को मिला है। नगरपालिका के 15 वार्डों में 8 वार्डों में महिलाओं का दबदबा रहा वही 7 वार्ड पर पुरुषों का दबदबा रहा।इस बार नगर पालिका परिषद अनूपपुर का नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद अब नगर सरकार में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान प्रारंभ होगा।रिजल्ट आने के बाद कुर्सी भाजपा के हाथ में जाएगी ऐसी चर्चाएं शहर के हर गली चौराहे में सुनी जा रही है।इस बार के चुनाव में जीत कर आने वाले पार्षदों में युवाओं की संख्या भी अच्छी खासी है।वहीं दूसरी ओर पार्षद का चुनाव जीत कर आने वाले प्रत्याशियों में पुरुषों से अधिक महिला पार्षदों की संख्या है। इस बार के चुनाव में अधिकांश महिलाएं एवं पुरुष पढ़े लिखे स्वयं निर्णय लेने वाले आए हैं।निश्चित ही नगरपालिका अनूपपुर का 5 वर्षीय कार्यकाल एक नया इतिहास रचेगा। विकास के नए द्वार खुलेंगे और नगरपालिका अनूपपुर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगी।

0 Comments