Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अपील पर अंकुर अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया गया पौधारोपण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण महाअभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विभागों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से पौधारोपण का सिलसिला आज भी जारी रहा।     
            कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के नागरिकों, समाजसेवी संगठनों एवं सभी शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों से अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण कर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने का अनुरोध किया है।उन्होंने अपने अपील में कहा है कि पौधे लगाते समय उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने मोबाइल पर वायुदूत अंकुर एप डाउनलोड कर एवं रजिस्ट्रेशन कराकर पौधे लगाते हुए इस पर अपने फोटो अपलोड करने का आग्रह भी सभी से किया है।      
                 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अंकुर अभियान के तहत वायुदूत एप में रजिस्ट्रेशन एवं पौधरोपण की फोटो अपलोडिग हेतु जिला पंचायत के अधिकारियों को जनपद पंचायतों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments