(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकृत चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्यों की तस्वीर लगभग साफ हो गई। यहां जिला पंचायत के 11 वार्ड हैं। इसमें कांग्रेस ने 7 पर कब्जा कर लिया है ,वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 2 एवं निर्दलीय ने 2 पर विजय श्री पाई है। जिससे कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
कांग्रेस की प्रीति रमेश सिंह अध्यक्ष की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़कर कांग्रेस की राजनीति में आए अधिकारी ने जिला पंचायत के चुनाव में अपनी धर्मपत्नी को चुनाव मैदान में उतारा और सफलता प्राप्त की जिससे उनका जिला पंचायत का अध्यक्ष बंदना लगभग तय माना जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रमेश सिंह की पत्नी व कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति रमेश सिंह का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है।

खाद्य मंत्री के क्षेत्र में
कांग्रेस ने मारी बाजी
कांग्रेस ने मारी बाजी
जिले में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रचार प्रसार के बाद भी भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष में कुछ खास नहीं कर पाई।कांग्रेस ने 7 पर जीत दर्ज की है। वहीं 2 में भाजपा व 2 में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित महिला के लिए है।
जिला पंचायत के सदस्य
पद पर यह हुए निर्वाचित
पद पर यह हुए निर्वाचित
विजयी उम्मीदवारों में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से किरण देवी चर्मकार निर्दलीय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 से भारती केवट भाजपा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 से पार्वती राठौर भाजपा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 प्रीति रमेश सिंह कांग्रेस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 भूपेन्द्र सिंह निर्दलीय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 रंजीत सर्राटी कांग्रेस,निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 रामजी रिंकू मिश्रा कांग्रेस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 नर्मदा सिंह कांग्रेस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 भुवनेश्वरी सिंह कांग्रेस, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 यशोदा सिंह कांग्रेस एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 से दरोगा सिंह कांग्रेस के विजयी हुए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष
फुन्देलाल ने दी बधाई
फुन्देलाल ने दी बधाई
जिला पंचायत अनूपपुर के अधिकृत चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने निर्वाचित जिला पंचायत के सभी सदस्यों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि निश्चित ही माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास जगा है और कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि निश्चित ही माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास जगा है और कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

0 Comments