Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

राज्य बैडमिन्टन अकादमी में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम 13 से 22 जून तक-अभिषेक राजन


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) खेल और युवा कल्याण भोपाल म.प्र. शासन द्वारा संचालित म.प्र. राज्य बैडमिन्टन अकादमी ग्वालियर में खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम 13 जून से 22 जून 2022 तक प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में चयन समिति द्वारा विभिन्न जिलों में खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। बैडमिन्टन खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन 13 एवं 14 जून 2022 को टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में तथा 16 एवं 17 जून 2022 को नेहरू स्टेडियम इंदौर में किया जाएगा। खिलाड़ियों का अंतिम चयन 20 से 22 जून 2022 तक श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर ग्वालियर में किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने बताया है कि जिले के योग्य 10 से 17 वर्ष उम्र तक के बैडमिन्टन खिलाड़ी उपरोक्त तिथि अनुसार चयन स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभा चयन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु बैडमिन्टन प्रशिक्षक विष्णुवर्धन रेड्डी से मो.नं. 7013996585 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Post a Comment

0 Comments