Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

वीर सपूत , विपिन रावत जी को शत शत नमन हमारा

 


कर चले वीर अपनी सोख जवानियां।
भारत के इतिहास में लिख गई वीर कहानियां।
पुण्य पुंज पावन धरती, पर किया देश उत्थान।
मर कर भी मरते नहीं जय जय वीर जवान।
भारत प्रमुख प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ।
      भूल हुई कैसे कहां यह दुर्भाग्यपूर्ण दिन आया।
अप्रत्याशित दुखद घटना ने देश के वीरों को है गवांया।
सच्चे देशभक्त थे विपिन जी,
राज परिवार की राजदुलारी मधुलिका जी ने अंतिम तक साथ निभाया।
17 तोपों की सलामी फिर भी लगती कम है।
तीनो सेनाओं के प्रमुख सैन्य सलाहकार, जन,जन,की आंखें नम है।
है, मध्यप्रदेश से गहरा नाता रुदन कर रही भारत माता.
अमर हो गए वीर पुरुष,
 अवनी,  अंबर गूंजे सुयश तुम्हारा।
सभी सच्चे वीर सपूतों को शत शत नमन हमारा।
          श्रीमती मीना सिंह "मीनानिल"
          अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

Post a Comment

0 Comments