(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री नर्मदे हर सेवा न्यास,अमरकंटक के अध्यक्ष भगवत शरण माथुर के दुखद निधन के बाद गुरुवार की देर रात भोपाल से अनूपपुर भाजपा कार्यालय तथा अमरकंटक उनका अस्थि कलश लाया गया।जहां पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों ने उनके अस्थि कलश का अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके पश्चात अमरकंटक नर्मदे हर सेवा न्यास में पहुंचे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा अस्थि कलश को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। 18 दिसंबर 2021शुक्रवार को माता नर्मदा के तट पर अरंडी संगम में माथुर जी की अस्थियों को विधि विधान के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर विसर्जित कर दिया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री जय सिंह मरावी, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल,भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, रश्मि खरे, रवि राठौर,चंद्रिका द्विवेदी, शिवरतन बर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पनाडिया, उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी, उमेश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार मुन्नु पाण्डेय,श्रवण उपाध्याय,मार्कण्डेय शर्मा,सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी,रोशन पनाडिया, मनोज द्विवेदी के साथ अन्य सैकडों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
श्री माथुर के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जय सिंह मरावी ने इसे अपूरणीय क्षति बतलाते हुए कहा कि यह मेरे लिये किसी व्यक्ति सदमे से कम नहीं। उन्होंने प्रदेश सह संगठन मंत्री रहते हुए भाजपा को विस्तार दिया और हजारों कार्यकर्ताओं को मजबूती दी।पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे संघ के देवतुल्य प्रचारक रहे हैं। संघ और भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने मालवा, मध्य भारत एवं विंध्य क्षेत्र में विचारधारा युक्त समर्पित राजनीति की नींव रखी।उनके अचानक दुखद निधन से मुझ जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को गहरा शोक हुआ है।भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्री माथुर के निधन को भाजपा की बड़ी क्षति बताया और कहा की श्री माथुर अमरकंटक में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के माध्यम से आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय उत्थान के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास के लिये महत्वपूर्ण कार्य किये। उनका अनूपपुर जिले के हर कार्यकर्ता से बहुत गहरा नाता रहा है उनके निधन से कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है।संगठन में उनका मार्गदर्शन पाकर लाखों कार्यकर्ता भाजपा के मूल सिद्धांतों पर अपने कार्यों को गति दे रहे थे उनका अचानक चले जाना सभी कार्यकर्ता और संगठन के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन उनके दिए गए मार्गदर्शन पर संगठन के सभी कार्यकर्ता समाज के अंदर आगे कार्यों को गति देते रहेंगे जिससे कि उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाया जा सके।

0 Comments