(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) भारत की जनजातियां,जनजाति कला,संस्कृति व स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्र निर्माण में जनजातियों का योगदान उल्लेखनीय है। जिसके संरक्षण, संवर्धन के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जनजाति समाज के उत्थान के लिए शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी जनजातीय समाज के लोगों को पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए।
उक्ताशय के विचार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्यालय बदरा में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुण्डा के जयंती अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एम. मिश्रा, बदरा ग्राम पंचायत की सरपंच रूपा देवी कोल, पकरिहा ग्राम पंचायत की सरपंच फूलमती, सकोला ग्राम पंचायत के सरपंच चोखे सिंह, जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती लीलावती, बदरा ग्राम पचायंत के उप सरपंच विनोद तिवारी, शिव प्रसाद सोनी,बिलाल अहमद, विष्णु मिश्रा,बैजनाथ सहित बडी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग तथा शासकीय सेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के लोगों का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि सर्वहारा वर्ग के साथ ही आदिवासियों के लिए कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी लोगों से शासन की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जानकारी लेकर पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर सुश्री मीना ने सभी अभिभावकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वह अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर उनका भविष्य प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जनजातियों के लिए शासन की विशेष कार्ययोजना अनुरूप जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातियों के संस्कृति, कला को प्रोत्साहित किए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत जर्राटोला के सचिव श्री तुलसी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत देवगवां के सचिव गरुण सिंह, अंबिका शुक्ला, भीष्मदेव शर्मा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

0 Comments