Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने देवोत्थान एकादशी की शुभकामना दी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने देवोत्थान एकादशी की शुभकामना देते हुए अपने शुभकमाना संदेश में अपने विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ ही शहडोल संभाग एवं प्रदेश के लोगों को देवोत्थान एकादशी की शुभकामना दी है।उन्होंने कहा कि चार माह के शयन के बाद भगवान विष्णु उठते हैं। ये देव के जागने यानी उठने की तिथि है।तुलसी विवाह एक पर्व नहीं, यह महापर्व है, जो हमारी संस्कृति को दर्शाता है। भगवान विष्णु एवं तुलसी माता आपके जीवन को सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करें। खाद्य मंत्री एवं विधायक बिसाहूलाल सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों, विधानसभा वासियों शहडोल संभाग वासियों एवं प्रदेश वासियों को देव उठनी एकादसी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाए पूरी करें।

Post a Comment

0 Comments