(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) प्रभारी नितिश गौड़ जी एवं मध्यप्रदेश भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनूपपुर के जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर नेहरू जी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जरूरतमंद बच्चों को कॉपी पुस्तक वितरित कि गई।उक्त कार्यक्रम में एन.एस.यू.आई.जिला महासचिव सचिन पटेल एवं दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments