Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नपा. अनूपपुर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर गंदगी से पटा पूरा शहर

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)  

अनूपपुर (अंचलधारा) नगरपालिका अनूपपुर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नगर पालिका में पूर्व से कार्यरत है किंतु 2 माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया।कुछ ऐसे भी दैनिक दर के कर्मचारी हैं जिन को लगभग 8 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया।जिससे उनको जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासक कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, प्रभारी लेखापाल, स्थापना प्रभारी आदि को अवगत करा कर 11 सितंबर 2021 शनिवार से नगरपालिका के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए जिन्हें काफी लोगों ने अपना समर्थन दिया।कर्मचारियों के हड़ताल पर बैठने से नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है गंदगी से पूरा शहर पटा पड़ा है।पूरे शहर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हो चुकी उसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे आने जाने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समाचार लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।वेतन भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी मानसिक, आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।कर्मचारियों की मांग है के समस्त कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जावे, विनियमितीकरण उपरांत स्थाई कर्मियों को रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियमित किए जाने का संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल के आदेश के परिपालन में कार्यवाही की जाए, कार्यालय नगरपालिका अनूपपुर में वर्ष 2011 में हुई नियमित पदों की जानकारी प्रस्तुत की जावे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पानी,बिजली व्यवस्था भी ठप हो सकती है जिससे शहर में हाहाकार मच जाएगा।आवश्यकता है की प्रशासक नगरपालिका अनूपपुर जोकि जिले की कलेक्टर भी है सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उच्च स्तर से कराने में अपनी अहम भूमिका निभाए तथा नियमित मुख्य नगरपालिका अधिकारी की नियुक्ति भी जिला मुख्यालय की नगर पालिका में करवाएं जिससे आए दिन आम नागरिक को समस्याओं से नहीं जूझना पड़े।

पूर्व विधायक सहित 
काफी लोगों ने दिया समर्थन

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन पूर्व विधायक रामलाल रौतेल भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की जायज मांग का समर्थन किया और अपने स्तर से उच्च स्तर पर बातचीत की।इसके साथ ही नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, भगवती प्रसाद शुक्ला, पूर्व पार्षद रामाधार बैगा ,पुरुषोत्तम चौधरी, दीपक शुक्ला, गौरी चौधरी चल रहे आंदोलन में पहुंच कर कर्मचारियों की समस्याओं का कारण सुना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से फोन द्वारा चर्चा की।जिसमें संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments