(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यालय में 12 सितंबर 2021 को जिले की कामकाजी बैठक आयोजित की गई।जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री शहडोल संभाग के प्रभारी हरिशंकर खटीक,अनूपपुर जिला प्रभारी डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ,सुदामा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री इरशाद अहमद, भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, जितेंद्र सोनी, हीरा सिंह श्याम के अलावा भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और आमंत्रित पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को सभी अतिथियों ने संबोधित किया।जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक ने कहां की पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को काम करना है तभी सफलता हासिल होगी। भाजपा भारत की जनता की पार्टी है और अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है।अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनहित के अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।आज दुनिया के अंदर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महान नेताओं में गिनती हो रही है उसके पीछे देश के अंदर किए जा रहे विकास तथा अन्य कार्यों का प्रतिफल है। हरिशंकर खटीक ने कामकाजी बैठक में प्रत्येक मंडल अध्यक्षों से एक एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की और आ रही कठिनाइयों को समझने का प्रयास किया।संगठन द्वारा तय किए गए आगामी समय की कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उसे पूरा करने का मार्गदर्शन दिया।वही भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राजेश मिश्रा ने भी सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए बूथ स्तर पर अपनी पैठ मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया।सेवा और समर्पण अभियान के तहत आगामी समय में चलने वाले तमाम कार्यक्रमों को लेकर अतिथियों द्वारा चर्चा की गई और प्रत्येक मंडल स्तर बूथ स्तर पर काम करने का मार्गदर्शन दिया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी रखते हुए सभी मंडल अध्यक्षों से उस पर काम करने का आग्रह किया 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा और समर्पण अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर घर-घर दस्तक देने का कार्य, कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे।मंच का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

0 Comments