Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहे पुष्पराजगढ़ विधायक

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने ग्राम पंचायत खाटी में 1 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से सर्व सुविधा युक्त उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का भूमि पूजन किया गया विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को अपने विधान सभा क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बेहद जागरुक नजर आ रहे हैं।जिसके कारण माननीय विधायक जी के अथक प्रयासों से पुष्पराजगढ विधान सभा में स्वास्थ सुविधाओ को लेकर एक नई क्रांति का संचार देखने को मिल रहा है।माननीय विधायक जी निश्चित रूप से पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधाओं में कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य कर रहे है भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित संजय द्विवेदी, सरपंच पति सुभाष सिंह,दीपक सिंह, राजा जयसवाल, कुवर सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तँबोली एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्राम वासियों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही। 
मां नर्मदा जी के तटीय स्थल 
बेलघाट में पूजा अर्चना की


सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र मे मां नर्मदा जी के तटीय स्थल मां नर्मदा जी के बेलघाट में माननीय विधायक जी ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किये। 

Post a Comment

0 Comments