Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कल प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह शहडोल में परसों मुख्यमंत्री के साथ किसान सम्मेलन में भाग लेंगे

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह का कल 15 दिसंबर 2020 को शहडोल में व्यस्त कार्यक्रम है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि 1.00 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से उनका शहडोल आगमन हो चुका हैं जहां रात्रि विश्राम उच्च विश्राम गृह में किए। वहीं पर प्रातः 9.00 से 11.00 बजे तक उच्च विश्राम गृह शहडोल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य से भेंट करेंगे।प्रातः 11.00 बजे कैबिनेट बैठक वर्चुअल में भाग लेंगे।इसके पश्चात 12.00 बजे शहडोल अनूपपुर एवं उमरिया जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ किसानों एवं कृषि संबंधित समस्याओं के संबंध में बैठक करेंगे।दोपहर 1.00 से 2.00 बजे का समय आरक्षित रहेगा।दोपहर 2.00 बजे शहडोल से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।शाम 6.00 बजे रीवा आगमन तथा रात्रि विश्राम रहेगा।दिनांक 16/12/ 2020 को प्रातः 9.00 से 11.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।इसके पश्चात 11.00 बजे से 5.00 बजे तक रीवा में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाग लेंगे।  शाम 5.00 बजे से 8.00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।  इसके पश्चात 8.00 बजे रेवांचल एक्सप्रेस रीवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।17 तारीख की सुबह 6.00 बजे भोपाल आगमन होगा। 

Post a Comment

0 Comments