Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

संतोष सिंह शहडोल अचला चौगुले उमरिया राममिलन तिवारी अनूपपुर नगरीय निकाय लिपिक वर्ग कर्म. संघ के जिलाध्यक्ष

 

 (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सक्सेना द्वारा  गजेन्द्र माहेश्वरी प्रांतीय संगठन मंत्री की अनुशंसा पर शहडोल संभाग अंतर्गत तीनों जिलो में नगरीय निकाय लिपिक संघ के पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा कर दी है।जिसमें जिला शहडोल-अध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य लिपिक कम लेखापाल नगर पालिका शहडोल, उपाध्यक्ष सचिन कचेर सहायक वर्ग 3 नगर पालिका धनपुरी, सचिव दीपक चतुर्वेदी सहायक वर्ग 3 नगर परिषद ब्यौहारी, जिला उमरिया अध्यक्ष सुश्री अचला चौगुले मुख्य लिपिक कम लेखापाल नगर परिषद नौरोजाबाद, उपाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा सहायक वर्ग 3 नगर पालिका उमरिया, सचिव जावेद मंसूरी सहायक वर्ग 3 नगर परिषद चंदिया, जिला अनूपपुर अध्यक्ष राममिलन तिवारी सहायक वर्ग 1 नगर परिषद जैतहरी, उपाध्यक्ष मदन सिंह सहायक वर्ग 3 नगर परिषद अमरकंटक, सचिव सैयद अनवर हुसैन सहायक वर्ग 2 नगर पालिका कोतमा का मनोनयन एक वर्ष 16/12/2020 से 15/12/2021 तक के लिये किया गया है।
शहडोल संभाग के सभी नगरीय निकायों में पदस्थ लिपिक वर्ग के कर्मचारियों द्वारा मनोनीत सभी पदाधिकारियो का स्वागत करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित कर आशा की गई है कि मनोनीत पदाधिकारी संगठन के समुचित संचालन हेतु प्रांतीय संगठन से मार्गदर्शन व सभी निकायों से समन्वय कर जिला कार्यकारणी गठित करते हुये लिपिक वर्ग कर्मचारी के हित संरक्षण हेतु परस्पर संवाद व सहयोग स्थापित करते हुये संघ की गतिविधियों को संचालित करने अग्रसर रहेंगे। पुनः सभी जिला पदाधिकारियों एवं प्रांतीय संगठन पदाधिकारियों का शहडोल संभाग के नगरीय निकाय कर्मचारियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments