Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मध्यप्रदेश में सबको भोजन की पुख्ता व्यवस्था -- मनोज अनाथ पार्वती को घोषित किया पंचायत की बेटी

   (हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश की लोकप्रिय भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना लागू की गयी है।  अन्न उत्सव के द्वारा आज प्रदेश के प्रत्येक हिस्से में जरुरत मन्दों को बिना भेदभाव राशन पात्रता
पर्ची तथा राशन सुलभ कराया जा रहा है। अनूपपुर ज़िले में 28036 नवीन पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरित की जा रही है। यह तय लक्ष्य से कई गुना अधिक है। लक्ष्य प्राप्ति के लिये मंत्री बिसाहूलाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा किया गया श्रम सराहनीय है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मंत्री बिसाहूलाल सिंह इसके लिये शुभकामनाओं के पात्र है। आज इस मंच के माध्यम से मैं पाली पंचायत एवं अनूपपुर जिले की प्रबुद्ध जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करता हूँ । जैतहरी विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पाली के पंचायत भवन में आयोजित बुधवार, 16 सितंबर को अन्न उत्सव में उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि म प्र की सरकार ने यह विचार किया कि   "कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे"।  इस हेतु यह योजना प्रदेश भर में लागू की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार नवीन पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रतापर्ची उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किए गए एवं नियमित रूप से निगरानी की गयी। आपने कहा ग़रीबों बेसहारा लोगों का कल्याण शासन की प्राथमिकता है इस हेतु सतत रूप से कार्य जारी रहेगा। श्री द्विवेदी ने जिला प्रशासन ,भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे समाजसेवी संस्था की मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में ज़रूरतमंदों को त्वरित सहायता प्रदान की गयी। शेर सिंह गोंड की मृत्यु तथा मां के पहले ही खतम हो जाने पर अनाथ हो गयी नाबालिग पार्वती को समूचे गांव की बेटी घोषित कर उसके देखभाल की घोषणा की गयी।  पंचायत भवन पाली में आयोजित समारोह में सरपंच श्रीमती सुशीला सिंह,अनिल द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, सदानंद शर्मा,  बैजनाथ प्रजापति, फूल सिंह, बलजीत सिंह,अशोक सिंह,धनीराम सिंह,प्रेमलाल यादव, दरबारी लाल गुप्ता,रामशरण केवट,राजेश साहू,अशोक सिंह,होरी लाल के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति में पिता के आकस्मिक निधन से दुखी बेटी पार्वती को पंचायत की ओर से 5000 रुपये की राशि प्रदान करके विवाह होने तक उसे समूचे गांव की बेटी घोषित कर देखभाल करने का संकल्प लिया गया। सलोना बाई , तामेश्वर पनिका, आनंद सिंह उमेश साहू,चन्द्रभान सिंह,आदर्श द्विवेदी, सुन्दरिया, फूलबाई सहित 365 लोगों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments