Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सरकार की सफल योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं के बूते जीतेंगे चुनाव कांग्रेस ने दिया जनता को धोखा-रामलाल

 (हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश की जनता ने पिछले पन्द्रह महीने कांग्रेस का कुशासन देखा है। कमलनाथ सरकार ने समाज के गरीब , बेरोजगार, किसान, मजदूर, बेटियों के लिए कुछ नही किया। इनके वायदों पर जनता ने भरोसा करना बन्द कर दिया तो 2018 के चुनाव मे इन्होंने वचन दिया। सरकार बन गयी तो इन्होने बड़ी बेशर्मी से वचन तोडने में भी कोई संकोच नही किया। कांग्रेस के आचरण पर करारा प्रहार करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव के संचालक रामलाल रौतेल ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के पुत्र मोह के चलते वरिष्ठ विधायकों को इतना उपेक्षित, अपमानित किया गया कि उनके ही विधायक पार्टी छोड गये। मध्यप्रदेश की सरकार कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी के कारण गिर गयी। जिसके चलते आज हम उप चुनाव में हैं।

     विधानसभा उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव संयोजक श्री रौतेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर का चुनाव भारी बहुमत से जीतने जा रही है। सात सितम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा आए आम नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं की उनके प्रति सद्भावना , म. प्र. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारतीय जनता पार्टी के मजबूत - एकजुट कार्यकर्ताओं के बूते हम चुनाव में उतरने जा रहे हैं। चुनाव संचालन समिति के मार्गदर्शन मे विधानसभा के सभी पांचों मंडलों की आन्तरिक बैठकें करने के बाद सभी में सफल कार्यकर्ता सम्मेलन कराया गया। आज तक कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं खोज सकी। श्री रौतेल ने दावा किया है कि भाजपा का प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगा।

Post a Comment

0 Comments