(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) अनूपपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल का सघन जन संपर्क अभियान कल 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अवसर से प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सुहास भगत के कुशल मार्गदर्शन में अनूपपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की विजय प्रचण्ड बहुमत से सुनिश्चित करने के लिये पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के नेतृत्व मे सेक्टर एवं बूथ स्तर पर प्रवास हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है।
उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रौतेल द्वारा तीन दिन का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार श्री रौतेल 25 सितंबर को जनजातीय सम्मेलन मे शामिल होने के बाद छिल्पा के बूथ क्रमांक 118,119,120 मे सायं 4 बजे पं दीनदयाल जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। 26 सितंबर को पटनाकला मे जनजागरण - संपर्क अभियान में शामिल होने के साथ सायं 5 बजे अमिलिहा, तुम्मीवर, डोंगराटोला में एवं 27 सितंबर को मेडियारास बूथ क्रमांक 43, 44 में जनजागरण - जन संपर्क तथा इसी दिन सायं चिल्हारी में जन संपर्क अभियान में शामिल होंगे।
श्री रौतेल ने इससे पूर्व कहा कि पार्टी ने म प्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है।हम सभी पार्टी के निर्णय के साथ हैं। पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय के लिये सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर संपर्क करुंगा। श्री रौतेल की इस घोषणा तथा बिसाहूलाल सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में आने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई है तो दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस में हताशा देखी जा रही है।

0 Comments