(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) उप चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिये भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, दो पूर्व मंत्रियों राजेन्द्र शुक्ला, संजय पाठक के साथ भगवान दास सबनानी के अनूपपुर प्रवास के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल निरंतर भाजपा की विजय के लिये ग्रामीण क्षेत्रों के सतत प्रवास पर हैं। अब इस गुढ विधाय तथा विंध्य के कद्दावर भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह को मोर्चा संभालने के लिये अनूपपुर भेजा गया है। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ नागरिक दादा डी पी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने अनूपपुर स्थित उनके निवास पर परिजनों से मिलने पहुंचे गुढ विधायक श्री सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव अधिसूचना घोषित होते ही मैं यहाँ पूरा समय दूंगा। श्री सिंह ने श्री रौतेल से विधानसभा अनूपपुर की चुनाव तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की विजय सुनिश्चित बतलाते हुए जीत के अन्तर को एतिहासिक बनाने के लिये कार्यकर्ताओं से जमकर मेहनत करने की अपील की । स्व डी पी सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सुपुत्र समीर सिंह के साथ अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए श्री सिंह के योगदान को याद किया।
0 Comments