(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर आशुतोष सिंह मार्को जी को अनूपपुर जिले का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नव नियुक्त जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को को कांग्रेस जनों ने बधाई दी है एवं आशा व्यक्त की है की इनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ विजय श्री का खिताब पाने में सफल होगी।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, कोतमा विधायक सुनील सराफ, पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को सहित काफी लोगों ने बधाई दी।
0 Comments