(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) गरीब की आजीविका का मुख्य साधन श्रम होता है, समस्या से ग्रसित होने पर अगर श्रम की राह अवरुद्ध हो जाय तो आजीविका सुचारु रूप से चलाए रख पाना अत्यंत दुष्कर कार्य हो जाता है। ऐसे परिवारों को
विपत्ति के समय सशक्त साथ देने हेतु संबल योजना प्रारम्भ की गयी थी। इस योजना के माध्यम से जन्म से लेकर मृत्यु तक श्रमिक ,गरीब, बेसहारा परिवार के उत्थान एवं सहयोग हेतु शासन सुरक्षात्मक कवच प्रदान करती है। उक्त आशय के सारगर्भित विचार गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जैतहरी मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहीं।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा समस्त जनो को प्रगति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन निरंतर प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से विकास की राह में पीछे छूट गए वर्ग को आधारभूत सुविधाएँ- आवास, भोजन, शिक्षा एवं रोज़गार स्वरोज़गार के
माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। आपने समस्त नागरिकों से अपील की है कि सकारात्मक सोच के साथ शासन पर पूर्ण भरोसा रख जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहें। आपने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगे आकर हितग्राहियों को योजनाओ की जानकारी दें एवं पात्रतानुसार निर्धारित समयावधि में हितलाभ का अंतरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री श्री सिंह द्वारा आमजनो से उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी लेकर सम्बंधित अधिकारियों को योजनाओं एवं पात्रतानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

त्रुटिवश विलोपित हुए धनगवाँ के
हितग्राहियों को मिलेगा प्रधानमंत्री
आवास योजना का लाभ- सीईओ
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत मिलिंद नाग़देवे ने जानकारी दी कि लिपिकीय त्रुटि से ग्राम पंचायत धनगवाँ के हितग्राहियों का नाम सूची से विलोपित हो गया था। श्री नाग़देवे ने जानकारी दी कि उक्त के सम्बंध में विभाग स्तर पर पत्राचार किया गया है। 1 सप्ताह के अंदर त्रुटि में सुधार किया जाकर समस्त पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितलाभ अंतरण सुनिश्चित किया जाएगा।
संबल योजना के हितग्राहियों को
प्रतीकात्मक रूप से अनुग्रह सहायता
राशि का खाद्य मंत्री ने किया वितरण
प्रदेश के 3700 हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ की अनुग्रह राशि का मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ऑनलाइन अंतरण किया अनूपपुर के 73 लाभार्थियों को सिंगल क्लिक से अंतरित हुई 1 करोड़ 64 लाख की राशि कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा जैतहरी के निवासी रामप्रसाद कोल एवं कमली सोनी, ग्राम पंचायत देवहरा के शेख़ सिकंदर खान, ग्राम ज़रियारी के सियालाल क़ेवट, ग्राम बीड़ की राजकुमारी द्विवेदी, ग्राम सेंदुरी की चम्पा बाई कोल एवं ग्राम पथरौड़ी के प्रेम सिंह को संबल योजनांतर्गत प्रतीकात्मक रूप से परिजनों की सामान्य मृत्यु तथा ग्राम पंचायत छूल्हा की अनुसुइया बाई पनिका को परिजनों की दुर्घटना मृत्यु पर क्रमशः 2 लाख एवं 4 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के 3700 हितग्राहियों को 80 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि ऑनलाइन सीधे खातों में अंतरित की गयी।
श्रम निरीक्षक स्नेहा जायसवाल ने जानकारी दी कि अनूपपुर ज़िले में आज 73 सम्बल लाभार्थियों को सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 1 करोड़ 64 लाख की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गयी है। आपने बताया कि ज़िले में अब तक 1093 हितग्राहियों को 55 लाख की अंत्येष्टि सहायता राशि, परिजनों की सामान्य मृत्यु पर 834 हितग्राहियों को 16 करोड़ 68 लाख की अनुग्रह सहायता राशि तथा परिजनों की दुर्घटना मृत्यु पर 87 हितग्राहियों को 3 करोड़ 48 लाख की राशि अंतरित की जा चुकी है। इस दौरान आपके द्वारा उपस्थित जनो को सम्बल योजनांतर्गत पात्रता एवं समस्त हितलाभों की विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस दौरान उपस्थित जनो ने भोपाल से प्रसारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के उदबोधन का श्रवण एवं दर्शन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, नपाध्यक्ष जैतहरी नवरत्नी शुक्ला, पूर्व संचालक ज़िला सहकारी बैंक शहडोल बृजेश गौतम, श्रम पदाधिकारी शहडोल संध्या सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बंधित विभागीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, संबल योजना के हितग्राही एवं आमजन उपस्थित थे।

0 Comments