Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जादू टोना की शंका पर हुई महिला की हत्या पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता मे किया खुलासा

अनूपपुर (अंचलधारा) पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने कन्ट्रोल रूम मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे थाना राजेन्द्रगाम अर्न्तात हुई अन्धी हत्या का पर्दाफाश करते हुए बताया कि थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर में दिनांक 01/01/18 को फरियादी नेपाल सिंह पिता जगत सिंह गोंड़ उम्र 31 वर्ष निवासी बेंदी जीराटोला का थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि दिनांक 29/12/17 से 01/01/18 के 7.00 बजे के मध्य जगोतिन बाई पति हजारी सिंह गोड उम्र 70 वर्ष निवासी बेंदी जीराटोला को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके मकान के अंदर सोते समय जगोतिन बाई के सिर मे गम्भीर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया है। की रिपोर्ट पर अप.क्र. 02/18 धारा 302,201 ताहि. का
पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। दौरान विवेचना अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के हर संभव प्रयास किये गये लेकिन आरोपी का पता नही चल रहा था। अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान दिनांक 26/05/18 को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन व अति. पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी मलखान सिंह वर्मा के मार्गदर्शन पर ग्राम बेंदी मे थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम आर.एन.आर्मो हमराही स्टाफ उप निरी. एम.बी. प्रजापती, सउनि. अकबर खान, सउनि. जयबली सिंह कुशराम, प्र.आर. 86 भैरव सिंह के द्वारा ग्राम बेंदी जीराटोला मे लगातार पता तलाश करते हिकमतअमली से संदेही नाहर बैगा पिता बजरू बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी बेंदी जीराटोला से बारीकी से पूंछतांछ करने पर दिनांक 28/05/18 को नाहर बैगा जो मृतिका जगोतिन बाई का पड़ोसी है जो अपराध घटित करना स्वीकार किया। अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि जगोतिन बाई गोंड़ सोधन थी जादू टोना करती थी। मेरी एक बच्ची वर्ष 2009 मे जादू टोना से मर गयी थी और 2017 दिसम्बर माह में मेरी गाय बच्चा दी थी। तो मैं गाय का दूध दुह रहा था तो जगोतिन बाई गाय दुहते समय अपने घर से देख लिया तो गाय बिचक गया और उसी दिन से गाय और बछड़ा खून की लेट्रिन करने लगें। और गाय का दूध सूख गया। उसी दिन से मै ठान लिया कि जगोतिन बाई को जान से खतम कर दूंगा। और दिनांक 29/12/18 को रात्रि मे अपने घर से लोहे का घन लेकर करीब 12-01.00 बजे रात्रि जगोतिन बाई के मकान की परछी के पीछे ईट गिरे स्थान के रास्ते से चढ़कर जगोतिन बाई जो परछी मे सोयी थी डिब्बी (चिमनी) जल रही थी। परछी मे जाकर मृतिका जगोतिन बाई के सोते वक्त उसके सिर मे घन मारकर सिर कुचलकर हत्या कर दिया। जिससे जगोतिन बाई की म्त्यु हो गयी। मै घन लेकर अपने घर मे आकर घन को छिपाकर रख दिया। जो आरोपी के पेश करने पर पुलिस द्वारा उक्त लोहे के घन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा जादू टोना के शंका पर हत्या करना बताया।
                                                                                                                         हिमांशु बियानी/ जिला ब्यूरो

Post a Comment

0 Comments