(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष की ताजपोशी सप्ताह भर के अंदर होने के आसार तेज हो गए है।23 जनवरी 2023 को पार्षदों के चुनाव परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।अब सभी की निगाहें कुशल राजनीतिक विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के विधायक एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह की ओर टिकी हुई है।जिनके इशारे पर भारतीय जनता पार्टी अपने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।नगर परिषद जैतहरी में आज की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आ चुकी है।जिसके 7 पार्षद निर्वाचित होकर आए थे एवं दो पार्षद निर्दलीय रूप से विजई हुए थे जिन्हें खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से उनके अमरकंटक प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला दी जिससे भाजपा की सदस्य संख्या बढ़कर 9 हो गई है।यदि भाजपा के सभी पार्षद इमानदारी के साथ पार्टी के साथ वफादारी के साथ वोटिंग करेंगे तो निश्चित ही अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नजर नहीं आएगा।दावेदारी भाजपा में कई लोगों ने की है लेकिन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला के कार्य सभी के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ नजर आ रहे हैं।जिसका कोई तोड़ नहीं है और यह सभी कार्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी के आशीर्वाद से पूरे हो पाए। जिन्होंने पूरी लगन से नगर परिषद जैतहरी से आए सभी प्रस्तावों को राज्य शासन से मंजूरी दिलाई एवं आर्थिक राशि उपलब्ध कराई।जिससे नगर परिषद की अध्यक्ष ने पूरी इमानदारी के साथ कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया।जिसके कारण नगर परिषद जैतहरी में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर जनमानस के सामने आई।निश्चित ही विकास कार्यों की श्रृंखला ने नगर परिषद में फिर से भाजपा पर विश्वास कायम किया।अब भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों को अपने नेता के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ नेता द्वारा घोषित अध्यक्ष पद के दावेदार को पूरी ईमानदारी से अपने मतों का उपयोग करते हुए अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कराना चाहिए।वैसे पूरा हक नगर परिषद अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला का बनता है।अब देखना है कि आने वाले दिनों में नगर परिषद जैतहरी मैं भारतीय जनता पार्टी किसे अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करती है।वही कांग्रेस में देखा जा रहा है कि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 1 के पार्षद जयप्रकाश अग्रवाल का नाम सुर्खियों में है।लेकिन उनके पार्षदों की संख्या उन्हें मिलाकर 6 तक सीमित है।अगर भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद इमानदारी के साथ अपने मत का उपयोग पार्टी के हित में करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी ही अध्यक्ष पद पर विराजमान होगी।वैसे भाजपा में अन्य दावेदारों में रविंद्र राठौर रवि एवं उमंग गुप्ता के नामों की चर्चा भी चल रही है।लेकिन अब भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा का सभी इंतजार कर रहे हैं।

0 Comments