Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव वन परिक्षेत्र मैनटोलिया बीट का मामला करंट से मौत की संभावना

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोतमा के मैनटोलिया बीट में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला है। ए ग्रेड में शामिल तेंदुए के शिकार की संभावना के बाद वन अमले के हाथ पांव फूल गए हैं। तेंदुआ की शिकार की सूचना पर एसडीओ अनूपपुर के वी सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है।
               उन्होंने बताया कि तेंदुए की शिकार की आशंका को लेकर डॉग स्क्वायड सीधी को भी बुलाया गया था।डॉग स्क्वायड के पहुंचने पर वनविभाग अधिकारियों ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है।डॉग स्क्वायड की मदद से कुछ संदिग्धों को भी पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ कर रहे हैं।
                    तेंदुए के अंश को जबलपुर जांच के लिए भी भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुआ का पोस्टमार्टम कर शव को दफन कर दिया गया। कोतमा वन क्षेत्र अंतर्गत ए ग्रेड में वर्णित जानवर तेंदुआ व भालू की अधिकता है। आए दिन इनके शिकार की मिलती है सूचना।

Post a Comment

0 Comments