(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद अनूपपुर की टीम द्वारा "स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष साप्ताहिक " कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 8 अगस्त 2021 दिन रविवार को गतिविधि अनुसार द्वितीय रविवार को घरेलू हानिकारक कचरे से आजादी अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में अभियान चलाकर घरेलू हानिकारक कचरे से संबंधित रहवासी क्षेत्रों मे जानकारी दी गई और सामूहिक रूप से साफ सफाई का कार्य कराया गया।टीम द्वारा पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने हेतु शहर के चौराहों पर जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है।नगरपालिका अनूपपुर की प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती शशि तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष साप्ताहिक अभियान का कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है।पॉलिथीन प्लास्टिक का उपयोग ना करें, पॉलिथीन की जगह कपड़े का थैला एवम् कैरी बैग का उपयोग करें, जिससे शहर प्रदूषित होने से बचे। इस अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक डी.एन. मिश्रा, बृजेश मिश्रा, नीरज पुरोहित, हेमंत गौतम, विकास पांडे,दुर्गेश, किशोरी मेट, बसंत एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments