(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की घोषणा की मांग को लेकर तहसील कार्यालय तिराहा में आमरण अनशन पर प्रातः 11.00 बजे अपने साथियों के साथ बैठे।उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा।जिसमें उन्होंने मांग की कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश के 750 करोड़ आदिवासी समाज के सम्मान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय अवकाश घोषित किया था।परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को अवकाश घोषित नहीं किया गया है।इस प्रकार सरकार की आदिवासियों के प्रति नीति, नियम एवं कथनी, करनी से व्यथित होकर आमरण अनशन करना पड़ा।उन्होंने मांग की है कि विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को कांग्रेस की तरह भाजपा भी शासकीय अवकाश घोषित करें। ज्ञातव्य हो कि पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को 7 अगस्त 2021 को भोपाल जाना था लेकिन आदिवासियों से मिले संदेश के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा करनी पड़ी।विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी विरोधी सरकार है जिसके द्वारा आदिवासी दिवस के अवसर पर जो अवकाश घोषित किया जाता था उसे हटा दिया गया। आज अनूपपुर जिला एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है आदिवासियों के सम्मान की रक्षा के लिए सरकार की आंखें खोलना जरूरी है।

0 Comments