(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी कोतमा के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के परिपत्र क्रमांक ए/113 जबलपुर दिनांक 15/01/2021 के तारतम्य में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूपपुर के विविध आदेश क्रमांक 02/तीन-09/01/2020 अनूपपुर दिनांक 17/01/2021 जारी किया है जिसके अनुसार न्यायालय में सभी प्रकार के मामले सुनवाई के लिए पीठासीन अधिकारी कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुनवाई सुनिश्चित करेगें।
उक्त आदेश के परिपालन में न्यायालय कोतमा में आज दिनांक 18/01/2021 से कोविड-19 के परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीश/रीडर/स्टाफ व पक्षकारों के मध्य प्लास्टिक के पर्दे लगाए जाकर शासन द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्र का पालन करते हुए संपूर्ण समय के लिए सभी प्रकार के प्रकरणों में नियमित भौतिक सुनवाई प्रांरभ कर दी गयी है। उक्त संबंध में एक समिति का भी निर्माण किया गया है जो यह ध्यान रखेगी कि कोर्ट परिसर में अनावश्यक भीड-भाड न हो और उसे नियंत्रित करने हेतु उचित कदम भी उठाएगी। उक्त समिति में कोतमा न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष, सतीश गौतम अधिवक्ता सदस्य एवं सुरेन्द्र शर्मा नायाब नाजिस सदस्य बनाए गए है। पक्षकार व अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ता जो क्वारंटाइन है उनका न्यायालय परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।न्यायालय परिसर में प्रवेश करने के पूर्व फेस मास्क, सेनेटाइजर व दो गज की दूरी का पालन करना होगा।

0 Comments