Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री आगमन अमरकंटक में कलेक्टर ने किया तैयारियों की समीक्षा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) जिले के अमरकंटक में 21 जनवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल के संभावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिन्द कुमार नागदेवे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, एसडीएम अनूपपुर कमलेष पुरी, एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं जिले के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
बैठक में अतिथियों एवं आगंतुकों के बैठक व्यवस्था, लाईजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देष दिए गए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा हितलाभ वितरण, पार्किंग, कोविड-19 को दृष्टिगत रख आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, पेयजल आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने बैठक में बताया कि अमरकंटक में लगभग 85 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री म.प्र. शासन बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. शासन की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल द्वारा कन्या पूजन, संतों का सम्मान तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा।  

कलेक्टर ने किया 
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण


कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने मृत्युंजय आश्रम के सामने स्थित रामघाट परिसर से लगे मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने बैठक व्यवस्था, मंच, अतिथियों एवं आगतुकों के आगमन मार्ग का अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिन्द कुमार नागदेवे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, एसडीएम अनूपपुर कमलेष पुरी, एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं जिले के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments