Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे का अनूपपुर स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी का एक निजी कार्यक्रम के तहत मनेंद्रगढ़ जाते समय 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से अनूपपुर जिले में प्रथम आगमन पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ के लोगों ने  बैंड बाजे, फूल माला के साथ स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया।
              भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी निजी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष  नीरज पांडे जी के शादी में सम्मिलित होने मनेंद्रगढ़ आए हैं।
                    इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्वनाथ सिंह, करतार सिंह,धर्मेंद्र सोनी,जितेंद्र सोनी,रामलाल पटेल , मयंक त्रिपाठी,विनय कांत प्रजापति,सचिन पटेल,सीमा सिंह,आदित्य राठौर,लालजी पटेल,ऋषि सोनी,सुनील पटेल, बहादुर पटेल,ऋषि वंसकार,प्रशांत सिंह बघेल,अजय दास, कंचन कोरी,एमन परवीन,अमन सिंह परिहार,विशाल राज ताम्रकार,समर सिद्दीकी,आयुष मिश्रा,सागर पट्टावी,रितेंद्र सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments