Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कलेक्टर के निर्देश पर डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने दस्तक दे रही टीम

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध किया जाकर लाभ प्रदान करने के उद्देश्‍य से कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के  दिशा निर्देशानुसार डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत  ग्राम स्तरीय अमले को घर-घर दस्तक देने टीम बनाकर ग्राम पंचायतवार ड्यूटी लगाई गई है। 
             अभियान की माॅनीटरिंग के लिए कलस्टरवार सर्वे प्रभारी,सेक्टर अधिकारी व जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया सहित सभी अनुविभागीय दंडाधिकारीयो द्वारा सर्वेक्षण कार्य का जायजा लेते हुए सर्वे टीम के कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।   
                          जिलेभर में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के तहत शासकीय सेवकों द्वारा घर-घर दस्तक देकर शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए शासन की जन- कल्याणकारी योजनाओं से छूटे व वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित करते हुए उन्हें पात्रता अनुसार योजना की आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन प्रारूप के साथ आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन पत्र भरने तथा अभिलेखों के संग्रहण का कार्य भी टीम द्वारा हितग्राहियों से किया जा रहा है।घर-घर दस्तक देकर सर्वे टीम द्वारा चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों से संबंधित जानकारी मय आवेदन सहित दस्तावेज का संग्रहण कर योजना क्रियान्वयन विभाग से संबंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।  
                   डोर टू डोर सर्वे टीम द्वारा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित करने का अभियान 5 से 25 मार्च तक संचालित किया जा रहा है।इस अभियान का आम जनों से लाभ उठाने तथा डोर टू डोर सर्वे टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments