(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल के जंबूरी मैदान से प्रदेश के लाखों लाडली बहनों को उपहार देते हुए लाडली बहना योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2023 को किया गया।जिसका सीधा प्रसारण अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका में भी किया गया।जहां नगर पालिका के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने
लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी जहां पर महिलाओं ने एकत्रित होकर उत्साह के साथ कार्यक्रम को देखा एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रदेश की करोड़ों बहनों को बधाई दी।योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह लाडली लक्ष्मी योजना प्रदेश में सामाजिक बदलाव का आधार बनी है,उसी तरह लाडली बहना योजना भी एक और सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकारों का पूरा जोर महिलाओं तथा बालिकाओं की बेहतरी,उनके सशक्तीकरण तथा उनके लिए विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने पर रहा है।बेटियों के जन्म से लेकर उनके सुपोषण, शिक्षा, विवाह और आजीविका तक की चिंता प्रदेश की शिवराज सरकार को है और सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए यह काम कर रही है।

0 Comments